• Latest Posts

    Osho Hindi Pdf- Amrit Dwar अमृत द्वार

    Osho Hindi Pdf- Amrit Dwar

    अमृत द्वार

    नाचो अहोभाव है नाच

    मेरे प्रिय आल्मन,

        एक नया मंदिर बन रहा था उस मार्ग से जाता हुआ एक यात्री उस नय निर्मित मंदिर को देखने के लिए रुक गया। अनेक मजदूर काम कर रहे थे। अनेक कारीगर काम कर रहे थे। न मालूम कितने पत्थर तोड़े जा रहे थे। एक पत्थर तोड़ने वाले मजदूर के पास यह यात्री रुका और उसने पूछा कि मेरे मित्र, तुम क्या कर रहे हो? उस पत्थर तोड़ते मजदूर ने क्रोध से अपने हथौड़े को रोका और उस यात्री की तरफ देखा और कहा, क्या अंधे हो। दिखाई नहीं पड़ता? मैं पत्थर तोड़ रहा हूं। और वह वापस अपना पत्थर तोड़ने लगा। 

    यह यात्री आगे बढ़ा और उसने एक दूसरे मजदूर को भी पूछा जो पत्थर तोड़ रहा था। उसने भी पूजा, क्या कर रहे हो? उस आदमी ने अत्यंत उदासी से आंखें ऊपर उठाई और कहा, कुछ नहीं कर रहा, रोटी-रोटी कमा रहा हूं। वह वापस फिर अपना पत्थर तोड़ने लगा। 

    यह यात्री और आगे बढ़ा और मंदिर की सीढ़ियों के पास पत्थर तोड़ते तीसरे मजदूर से उसने पूछा, मित्र क्या कर रहे हो? यह आदमी एक गीत गुनगुना रहा था। और पत्थर भी तोड़ रहा था। उसने आंखें ऊपर उठायीं। उसकी आंखों में बड़ी खुशी थी। और वह बड़े आनंद के भाय से बोला, मैं भगवान का मंदिर बना रहा हूं। फिर वह गीत गुनगुनाने लगा और पत्थर तोड़ने लगा। 

    यह यात्री चकित खड़ा हो गया और उसने कहा कि तीनों लोग पत्थर तोड़ रहे हैं। लेकिन पहला आदमी क्रोध से कहता है कि मैं पत्थर तोड़ रहा हूं, आप अंधे हैं? दिखाई नहीं पड़ता? दूसरा आदमी भी पत्थर तोड़ रहा है, लेकिन यह उदासी से कहता है कि मैं रोजी रोटी कमा रहा हूं। तीसरा आदमी भी पत्थर तोड़ रहा था, लेकिन यह कहता है, आनंद से गीत गाते हुए कि मैं भगवान का मंदिर बना रहा हूं। ये जो तीन मजदूर थे उस मंदिर को बनाते करीब-करीब हम भी इन तीन तरह के लोग हैं जो जीयन के मंदिर को निर्मित करते हैं। हम सभी जीवन के मंदिर को निर्मित करते हैं, लेकिन कोई जीयन के मंदिर को निर्मित करते समय क्रोध में भरा रहता है, क्योंकि यह पत्थर तोड़ रहा है। कोई उदासी से भरा रहता है क्योंकि वह केवल रोजी-रोटी कमा रहा है। लेकिन कोई आनंद से भर जाता है, क्योंकि वह परमात्मा का मंदिर बना रहा है। 

    जीयन को हम जैसा देखते हैं, जीवन को देखने की हमारी जो चित्त दशा होती है, यह जीयन की हमारी अनुभूति भी बन जाती है। जीवन को देखने की जो हमारी भाय दृष्टि होती है यही हमारे जीवन का अनुभव, जीवन की प्रतीति और जीवन का साक्षात्कार भी बन जाती है। पत्थर तोड़ते हुए से भगवान का मंदिर बनाने की जिसकी दृष्टि है, वह आनंद भर जाएगा। ओर हो सकता है, पत्थर तोड़तेतोड़ते उसे भगवान का मिलन भी हो जाए। क्योकि उतनी आनंद की मनस्थिति पत्थर में भी भगवान को खोज लेती है। आनंद के अतिरिक्त परमात्मा के निकट पहुंचने का और कोई द्वार नहीं है। लेकिन जो क्रोध और पीड़ा में काम कर रहा हो,


    No comments