• Latest Posts

    Osho Hindi Pdf- Ek Omkar Satnam एक ओंकार सतनाम

    Osho Hindi Pdf- Ek Omkar Satnam एक ओंकार सतनाम

    एक ओंकार सतनाम

    १ आदि सचु जुगादि सचु
    मंत्र:
    इक ओंकार सतिनाम करता पुरखु निरभ3 निरवैर। 
    अकाल मूरति अजूनी सैनं गुरु प्रसादि।।

    जपुः
    आदि सचु जुगादि सचु। 
    है भी सचु नानक होसी भी सचु।।

    पउडी: 
    सोचे सोचि न होवई जे सोची लख बार। 
    चुपै चुप न होवई जे लाइ रहा लिवतार। 
    भुखिया भुख न उतरी जे बंना पुरीआं भार। 
    सहस सियाणपा लख होहि, त इक न चले नालि। 
    किय सचियारा होइए, किव कू? तुटै पालि। 
    हुकमि रजाई चलणा 'नानक' लिखिआ नालि।

    एक अंधेरी रात। भादों की अमावस। बादलों की गड़गड़ाहट। बीच-बीच में बिजली का चमकना। वर्षा के झोक। गांय पूरा सोया हुआ। बस, नानक के गीत की गूंज। रात देर तक वे गाते रहे। नानक की मां डरी। आधी रात से ज्यादा बीत गई। कोई तीन बजने को हुए। नानक के कमरे का दीया जलता है। बीच-बीच में गीत की आवाज आती है। नानक के द्वार पर नानक की मां ने दस्तक दी और कहा, बेटे। अब सो भी जाओ। रात करीब-करीब जाने को हो गई। नानक चुप हए। और तभी रात के अंधेरे में एक पपीहे ने जोर से कहा, पियू-पियू। नानक ने कहा, सुनो मां। अभी पपीहा भी चुप नहीं हुआ। अपने प्यारे की पुकार कर रहा है, तो मैं कैसे चुप हो जाऊं? इस पपीहे से मेरी होड़ लगी है। जब तक यह गाता रहेगा, पुकारता रहेगा, मैं भी पुकारता रहूंगा। और इसका प्यारा तो बहुत पास है, मेरा प्यारा बहुत दूर है। जन्मों-जन्मों गाता रहूं तो ही उस तक पहुंच सकूँगा। रात और दिन का हिसाब नहीं रखा जा सकता है। नानक ने फिर गाना शुरू कर दिया। नानक ने परमात्मा को गा-गा कर पाया। गीतों से पटा है मार्ग नानक का। 

    इसलिए नानक की खोज बड़ी भिन्न है। पहली बात समझ लेनी जरूरी है कि नानक ने योग नहीं किया, तप नहीं किया, ध्यान नहीं किया। नानक ने सिर्फ गाया। और गा कर ही पा लिया। लेकिन गाया उन्होंने इतने पूरे प्राण से कि गीत ही ध्यान हो गया, गीत ही योग बन गया, गीत ही तप हो गया। जब भी कोई समय प्राण से किसी भी कृत्य को करता है, वही कृत्य मार्ग बन जाता है। तुम ध्यान भी करो अपूरा-अपूरा, तो भी न पहुंच पाओगे। तुम पूरा-पूरा, पूरे इदय से, तुम्हारी सारी समग्रता से, एक गीत भी गा दो, एक नृत्य भी कर लो, तो भी तुम पहुंच जाओगे। क्या तुम करते हो, यह सवाल नहीं। पूरी समग्रता से करते हो या अपूरे-अधूरे, यही सवाल है। परमात्मा के रास्ते पर नानक के लिए गीत और फूल ही बिछे हैं। इसलिए उन्होंने जो भी कहा है, गा कर कहा है। बहुत मपुर है उनका मार्ग; रससिक्त! कल हम कबीर की बात कर रहे थे। सुरत कलारी भई मतवारी, मधवा पी गई बिन तौले।


    No comments